Search

 
 
 

पाकुड़ : आपातकाल की 46 वीं बरसी पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की आलोचना की

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- आपातकाल की 46 वीं बरसी पर बीजेपी ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की. बीजेपी के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को बीजेपी ने याद किया. प्रेस कांफ्रेस में वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश में आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक कुल 21 महीने रहा. इंदिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं. इंदिरा ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया. आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नेताओं को जेल में डलवा दिए. लोगों के मौलिक अधिकार छिन लिए गए. आपातकाल देश के इतिहास में काला अध्याय के रूप में दर्ज है. देश को 21 महीनों तक निरंकुश शासन की यातनाएं झेलनी पड़ी. बीजेपी जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश में आपातकाल लागू की थी. आपातकाल की बरसीं पर उन नेताओं को नमन जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और यातना सहकर देश की लोकतंत्र को खत्म होने से बचा लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=338973&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कॉरपोरेट घरानों के हाथों देश के संसाधनों को बेचने में लगे हैं पीएम- सांसद [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही