Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

 
Pakur : दुमका में पेट्रोल हत्याकांड 2 के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने 8 अक्टूबर को बिरसा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष रूपाली सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार हाय हाय, महिला विरोधी हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो के नारे लगाये. रूपाली सरकार ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में झारखंड में निरंतर महिला उत्पीड़न, बलात्कार, महिलाओं की हत्या की घटनाएं हो रही हैं. हालत इतनी बुरी है कि बेटियां अपने घरों में सोते हुए भी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी सरकार को नैतिक आधार पर अविलंब गद्दी छोड़ देनी चाहिए. मौके पर हिसाबी राय, शिवप्रसाद पहाड़िया, संदीप भगत, रतन भगत, रविशंकर झा, जयसेन बेसरा, पार्थ रक्षित, गणेश रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन राजापाड़ा स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय में 8 अक्टूबर को नव मनोनीत ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. ज़िले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमृत पांडे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया और एक सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, शर्मिला रजक, मीरा प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी, दिलीप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, पंकज साह सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-second-death-anniversary-of-ram-vilas-paswan-celebrated/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही