Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Pakur : भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर जिला भाजपा ने शहर के अंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. प्रतिमा स्थल की सफाई के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ज्ञान व समानता के प्रतीक माने जाते हैं. वे देश के संविधान निर्माता हैं. उनकी विद्वता की धाक पूरी दुनिया मानती है. 14 अप्रैल को उनकी जयंती है. यह दिवस उन्हें याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, नगर परिषद अध्यक्षा संपा साहा, अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अजीत कुमार रविदास, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह व अनुग्राहित प्रसाद साह समेत दुर्गा मरांडी, हिसाबी राय, दिलीप कुमार सिंह, बाबूधन मुर्मू, विवेकानंद तिवारी, पंकज कुमार साह समेत सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. ‌‌श्रद्धांजलि सभा समापन के बाद भाजपा ज़िला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया गया. अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास और कहा कि बाबा साहेब की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप पर मनाया जा रहा है. आज के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित है. देश की आजादी के बाद जो काम आज तक नहीं हुए वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. दबे कुचले लोगों के लिए विकास के कार्य किए गए हैं. इंदिरा गांधी आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना किया गया. अन्य विकास कार्य भी हुए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608130&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मिजिल्स रूबेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही