Search

 
 
 

पाकुड़ : पत्रकार के निधन पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 
Pakur : पाकुड़ के वरिष्ठ पत्रकार व स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दिगेश त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिवंगत दिगेश त्रिवेदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि स्वर्गीय दिगेश त्रिवेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मिसाल पेश की है. उनकी लेखनी और विचार समाज को प्रभावित करती रही है. सादगी के साथ जीवन जीने वाले दिनेश त्रिवेदी ने संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक होने के साथ-साथ समाज को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व थे. उनके चले जाने से पाकुड़ वीरान हो गया है. एक शून्यता सी आ गई है. श्रृद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दिलीप सिंह ,जिला मंत्री पार्वती पासवान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. यह">https://lagatar.in/pakur-a-lamp-in-the-name-of-martyrs-on-the-eve-of-deepawali/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों के नाम एक दीया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही