Pakur: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर युवा मोर्चा ने सामाजिक समरसता व न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में लगभग पचास मरीज़ों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई. शुगर व ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी. युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में अमृत पांडे, शर्मिला रजक, मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्रहित प्रसाद साह व कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजन किया गया. डॉ पीपी पांडेय व डॉ देवकांत ठाकुर ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मस्तिष्क ही किसी को सफल बनाये रख सकता है. इसलिए व्यक्ति को हर छह महीने के अंतराल पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए. मौके पर रविशंकर झा, ईवरण सिंह गुजराल, रतन भगत, प्रवीण कुमार सिंह, पंकज साह, शबरी पाल, प्राची चौधरी, गोपी दूबे, विश्वनाथ भगत, पवन भगत, गणेश रजक आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608327&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन [wpse_comments_template]
पाकुड़: भाजपा ने किया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Leave a Comment