Search

 
 
 

पाकुड़ : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने टीबी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का किया आयोजन

 
Pakur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरु हुये सेवा पखवाड़ा के विभिन्न जनसेवा के कार्यक्रमों की कड़ी में भाजपा नेताओं ने 20 सितंबर को टीबी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया. पाकुड़ नगर सहित दादपुर, नगरनबी, हिरणपुर, पाकुड़िया, आमरापाड़ा व लिट्टीपाड़ा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीबी के कुछ मरीज़ों को उनका पालक बनकर गोद लिया. भाजपा कार्यकर्ता इन मरीज़ों के इलाज की अवधि तक मरीज़ों की दवा, उनको मिल रही सरकारी सहायता व पौष्टिक भोजन इत्यादि का ख़्याल रखेंगे. साथ ही इलाज़ की अवधि तक मरीज़ों को मानसिक रूप से मज़बूत रखने की कोशिश करेंगे. कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, विजय भगत, दानियल किस्कू, राजेंद्र शेखर सिंह, अरूण भगत, सदानंद रजवार, अरूण चौधरी, कर्ण मंडल, पंकज साह, विश्वनाथ भगत, कैलाश सिंह, गणेश रजक, रतन भगत, पार्थ रक्षित, विक्रम मिश्रा मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-robbery-worth-lakhs-by-tying-guards-hands-and-feet-in-crusher-plant/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : क्रशर प्लांट में गार्ड का हाथ पैर बांध कर की लाखों की डकैती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही