Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद की मनाई पुण्यतिथि

 
Pakur : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि 4 जुलाई को पाकुड़ में भाजपाइयों ने मनाई. इस अवसर पर शहर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं. बहुत कम उम्र में उन्होंने सन्यास धारण कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया. उन्होंने वेदांत दर्शन को पाश्चात्य देशों में प्रचारित किया. 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म संसद में सनातन धर्म पर विश्वविख्यात भाषण दिया. इस भाषण से उनकी ख्याति पूरी दुनिया में फैल गई. सनातन धर्म का डंका बज उठा. उनके चेहरे की तेज और वाक् शक्ति से विदेशों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बने. पाश्चात्य देशों की यात्रा कर भारत लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वे भारत में युवाओं के प्रेरणा बन गए. उनका निधन मात्र 39 वर्ष की आयु में 4 जुलाई 1902 को कोलकाता स्थित बेलूड़ मठ में हुआ. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्या मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, शबरी पाल, विश्वनाथ प्रसाद भगत, गणेश रजक, धर्मेंद्र त्रिवेदी, रतन भगत, पिंका पटेल, तुलसी वर्धन समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686858&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : लगातार बारिश से खेतों में भरा पानी, किसान खुश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही