Search

 
 
 

पाकुड़ : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को बिरसा चौक पर ढ़ोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई. बीजेपी ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा. आदिवासी समाज की एक महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं. पीएम नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई. द्रौपदी मुर्मू ने सिद्ध कर दिया कि निस्वार्थ भाव से देश सेवा कर जीवन की ऊंचाई पर पहुंचा जा सकता है. बीजेपी कार्यकर्ताओं को इनसे सीख लेने की जरूरत है. मौके पर शर्मिला रजक, अनुग्रहित प्रसाद साह, संपा साहा, अमृत पांडे, हिसाबी राय, दिलीप सिंह, इवरण गुजराल, मनोरमा देवी, पार्वती देवी, साधना ओझा, तारा गुप्ता, सविता देवी, सरस्वती देवी, सरिता मिश्रा समेत पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=364444&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बीजेपी की बैठक में बूथ मजबूती पर चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही