Search

 
 
 

Pakur : मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पंफलेट बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटे

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- नरेंद्र मोदी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित पंफलेट बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाटपाड़ा इंदिरा चौक के समीप बांटे. पंफलेट में 8 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया गया है. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज देना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है. प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसे कई अन्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर देशवासियों को गर्व है. देश को बदलते हुए देखने पर खुशी हो रही है. मोदी सरकार सशक्त राष्ट्र बनाने में जुटी है. केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को सामने रखकर कार्य कर रही है. मौके पर बीजेपी नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, नगर महामंत्री पार्थ रक्षित, पार्टी के नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल के अलावा अजय भगत, दिलीप सिंह, अमृत पांडेय, मोहन सरकार, रवि शंकर झा, रतन भगत, राजा साह, गणेश रजक, विवेक बर्मन, धर्मेंद्र भगत, सुमित कुमार चौबे, प्रकाश जयसवाल, सोनू शाह, राहुल कुमार उपस्थित थे. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335896&action=edit">

 यह भी पढ़ें : पाकुड़ : पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत डीडीसी ने की  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही