Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा कार्यकर्ता चला रहे महाजनसंपर्क अभियान

 
घर-घर जाकर गिना रहे केंद्र सरकार की उपलब्धियां
Pakur : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी 30 मई से 30 जून तक देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. इसी कड़ी में 20 जून को पाकुड़ में भी अभियान की शुरुआत हुई. पाकुड़ में भी 30 जून तक अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्टा छोटी-छोटी टोलियों में लोगों के घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हैं. 22 जून को कार्यकर्ताओं की टोली बल्लभपुर इलाके के बूथ संख्या 433 और 434 में लोगों के घरो में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. टोली में बूथ अध्यक्ष मोहन सरकार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. अभियान का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साह, नगर प्रभारी शबरी पाल कर रही हैं. पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह अभियान की देखरेख कर रही हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676750&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 23 जून को आएंगे राज्यपाल, पाकुड़ की जनता को देंगे सौगात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही