Search

 
 
 

पाकुड़ : गुरुवार को अपने घरों पर झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता

 
Pakur : भाजपा पाकुड़ जिला के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार 5 अप्रैल को पाकुड़िया के शहरपुर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने की. बैठक में 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर चर्चा हुई. बताया गया कि जिले के सभी 12 मंडलों में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराएंगे. झंडोत्तोलन के बाद ठीक सुबह 9:45 बजे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे. बताया गया कि जिलाध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में 6 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे कार्यकर्ताओं की टोली जिला कार्यलय से पदयात्रा करते हुए हिरणपुर पहुंचेगी. जहां सुभाष चौक में झंडोत्तोलन किया जाएगा. [caption id="attachment_600177" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BJP-BAITHAK-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक में शामिल भाजपा नेता व कार्यकर्ता[/caption] बैठक में हेमंत सोरेन सरकार के विरुद्ध 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए पाकुड़ जिले से 3 हज़ार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई. बैठक में प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, लोकसभा संयोजक संजीव भगत, लोक सभा विस्तारक मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता दानियल किस्कू, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, बाबूधन मुर्मू, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, जिला महामंत्री विजय भगत, जिला मंत्री जामु मरांडी, नोरेन साह, साहेब हांसदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगेश टूडू, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, विजय भगत, सदानंद रजवाड़ा,पंकज साह, मोजेश टुडू, साधन झा, गौतम पाल, आशीष हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-organizing-mobile-lok-adalat-cum-awareness-camp/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : चलंत लोक अदालत सह जागरुकता शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही