Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा ने मतदान केंद्रों पर चलाया महाजनसंपर्क अभियान

 
मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों से लोगों को कराया अवगत
Pakur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने महाजनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 427 के अध्यक्ष लव रजक के नेतृत्व में वार्ड नंबर 11 बागतीपाड़ा, रेलवे कालोनी आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलकर भाजपा नीत केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया गया. इस दौरान निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि देश की प्रगति और समृद्धि में मोदी सरकार का बड़ा योगदान है. इस सरकार ने गरीबों के  लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरु की है. वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने गरीब कल्याण के नौ वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया. कहा कि देश को सशक्त बनाने में मोदी सरकार का अहम रोल है. केंद्र सरकार किसानों के खाते में सीधे राशि भेज रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत समेत कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. कार्यक्रम में अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा, मुरारी मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683667&action=edit">

 यह भी पढ़ें: पाकुड़ : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही