Search

 
 
 

पाकुड़ : वंदे मातरम के नारे के साथ भाजयुमो ने निकाली मोटरसाइकिल तिरंगा रैली

 
Pakur : आज़ादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 10 अगस्त को पाकुड़ नगर में सिद्धो कान्हू पार्क से लेकर विवेकानंद चौक तक मोटर साइकिल तिरंगा रैली निकाली. भारत माता की जय, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा और वंदे मातरम जैसे नारों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर का भ्रमण किया. मोटरसाइकिल रैली के ज़रिए शहर के लोगों से 13 से 15 अगस्त को घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई. मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्न शंकर मिश्रा, महामंत्री रवि शंकर झा और उपाध्यक्ष ईवरन सिंह गुजराल ने किया. रैली में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अमृत पाण्डे, हिसाबी राय, नगर अध्यक्ष पंकज साह, शबरी पाल, मनोरमा देवी, अशोक प्रसाद, पार्थ रक्षित, राजा साह, गणेश रजक, आसमाउल हक, विशाल शाह, आकाश कुमार बिट्टू, गौरव बनर्जी, सुमित सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-organizing-tricolor-tour-and-race-walking-competition-on-the-elixir-of-freedom/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आज़ादी के अमृत महोत्सव पर पैदल तिरंगा यात्रा और रेस वॉकिंग प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही