Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : तुरी समाज की प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

Pakur : झारखण्ड प्रदेश तुरी समाज की पाकुड़ प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर शनिवार को सदर प्रखंड के चपाडांगा गांव में बैठक हुई. जिला प्रभारी नंदलाल तुरी की उपस्थिति में तुरी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित हुए. बैठक में  सर्वसम्मति से डब्लू तुरी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. कार्यसमिति सदस्य के रूप में जितेन तुरी, डॉक्टर तुरी, गोपाल तुरी, गोरा चांद तुरी, अरुण तुरी, हारू तुरी, सुनील तुरी, किरण तुरी, किशन तुरी, शांति तुरी, सोनाली तुरिन, सुनीता कुमारी, मिनी, रिंकू तुरिन को कमेटी में शामिल किया गया. बाकी पदों का चयन एक सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा. जिला प्रभारी नंदलाल तुरी ने कहा कि तुरी समाज पाकुड़ जिले में आर्थिक व शैक्षणिक दिशा में अति पिछड़ा है. उन्होंने समाज को आगे बढाने के लिए लोगों से बच्चों को शिक्षित बनाने और कुरीतियों से दूर रहने का आग्रह किया. बैठक में राज किरण तुरी, बबलू तुरी, प्रीतम तुरी सहित तुरी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-death-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-celebrated-at-booth-level/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बूथ स्तर पर मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही