Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़/बोकारो : लिट्टीपाड़ा में ग्रामीणों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण समेत तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ जिला प्रशासन की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड की चार पंचायतों कुजबोना, जोरडीहा, जामजोड़ी व करमाटांड़ में गुरुवार को करीब एक हजार ग्रामीणों के बीच मेडिकेटेट मच्छरदानी का वितरण किया गया. कुंजबोना फुटबाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, डीडीसी मो. शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल व सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने संयुक्त रूप से किया. सांसद कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. इसके पंचायतों में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों फैले मलेरिया की रोकथाम के लिए गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था की गई. यह मच्छरदानी लोगों को मलेरिया से बचाएगी. डीडीसी ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी, पंचायत सचिव कमल पहाड़िया हाडिया, मुखिया रामा पहाड़िया, माड़ी पहाड़िन, चुड़का हांसदा व जोसेफ मालतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

गोपीकांदर में विधायक ने पुल का किया शिलान्यास

[caption id="attachment_835185" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/shilanyas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिलान्यास करते विधायक दिनेश मरांडी[/caption] Pakur : विधायक दिनेश मरांडी ने गुरुवार को दुमका जिला अंतर्गत गोपीकांदर प्रखंड के तिरुपतिया नदी पर पुल निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया. इस पर तीन करोड़ रुपए लागत आएगी.इसके अलावा 4 करोड़ की लागत से अंचल कायारलय में बनने वाले स्टाफ क्वार्टर के भवन निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. खरौनी बाजार व कारुडीह के बीच तिरुपतिया नदी में ग्राम कार्य विभाग अंतर्गत मुख्यमंन्त्री ग्राम सेतु योजना के तहत स्वीकृति दी गई है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि संतोष मरांडी, विधायक प्रतिनिधि लखिचांद मंडल, झामुमो नेता हर धनपाल, अमित भगत, ज्योतिष बास्की, निकोलस मरांडी, दीवान हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

बोकारो थर्मल : जनता को गुमराह कर रहे राहुल गांधी : आदित्य 

[caption id="attachment_835186" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/aditya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता आदित्य साहू[/caption] Bokaro Thermal : भाजपा बोकारो जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में बोकारो थर्मल में हुई. मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में चल रही हेमंत सरकार से आम जनता त्रस्त है. कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी न्याय यात्रा के नाम पर ढोंग कर झारखंड और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. झारखंड में लूट मची है. केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. श्री राम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में संपूर्ण विश्व को नैतिकता और कर्तव्य का पाठ पढ्येगा. श्रीराम मंदिर दर्शन के प्रदेश संयोजक शशिभूषण भगत, प्रमंडलीय संयोजक सत्येंद्र सिंह, यात्रा प्रभारी बबन गुप्ता ने भी विचार रखे. मौक जिला महामंत्री जयदेव राय, संजय प्रसाद, पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, प्रहलाद वर्णवाल, रोहित लाल सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-collision-between-two-vehicles-in-tetulmari-6-people-injured-three-news-including/">धनबाद-आसपास

: तेतुलमारी में दो वाहनों के बीच टक्कर, 6 लोग घायल समेत तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही