Search

 
 
 

पाकुड़ : परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण महासभा ने निकाली रैली

 
Pakur : परशुराम जयंती के अवसर पर पाकुड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से शुक्रवार 5 मई को कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण से रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने किया. रैली नगर थाना, अंबेडकर चौक और गांधी चौक होते हुए शिव शीतला मंदिर प्रांगण पहुंची. जहां पर रैली सभा में तब्दील हो गई. भागीरथ तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा विश्व का कल्याण करने के लिए ही पैदा हुए हैं. ब्राह्मणों ने हमेशा मंत्र, वेद और यज्ञ अनुष्ठान कर संस्कृति और सनातन धर्म को बचाने का प्रयास किया है. मौके पर युवा अध्यक्ष मनीष कुमार चौबे, संयुक्त सचिव संजय शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, शिव शंकर दुबे, भोला प्रसाद दुबे, बम भोला उपाध्याय, अंकित गोस्वामी, आशीष दुबे सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-the-problems-of-the-villagers-were-heard-in-the-ratri-chaupal-of-the-district-administration/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिला प्रशासन के रात्रि चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही