Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : क्रॉस कंट्री दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी ने मारी बाजी

Advertisement
Advertisement
एसी कृष्णकांत कनवाड़िया ने पूरी की 10 किलोमीटर की दौड़
Pakur : 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जिला प्रशासन की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर गांधी चौक से रवाना किया. इसमें काफी संख्या में युवक, युवतियां व प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए. मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई. प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त, उनकी धर्मपत्नी रुचि बरणवाल, एसपी एच.पी जनार्दनन, एसडीओ हरिवंश पंडित सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी शामिल हुए. 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान ब्रेंटियस मरांडी, द्वितीय स्थान रंजीत किस्कु व तृतीय स्थान अभिषेक कुमार को मिला. वहीं गर्ल्स में संगीता मरांडी ने प्रथम स्थान, मुस्कान कुमारी द्वितीय व रिया कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की.

उपायुक्त ने प्रथम आने वाले धावक को दी साइकिल

[caption id="attachment_730487" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/DC-PAK-222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> प्रतियोगिता के प्रथम तीन सफल प्रतिभागी[/caption] उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी. मौके पर उपायुक्त की पत्नी रुचि बरणवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ में यह बहुत बेहतर प्रयास है, हमारी कोशिश होगी कि इस दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो. प्रथम स्थान पाने वाले ब्रेंटियस मरांडी को उपायुक्त ने पुरस्कार के रूप में साइकिल दी. द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को एसपी व अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया. आयोजन को सफल बनाने में अम्लान कुसुम सिन्हा, रतन सिंह, रणवीर सिंह, राजीव पांडे, विश्वनाथ पंडित, दुर्गा मरांडी, दीपू उपाध्याय, नारायण चंद्र रॉय, रेखा कुमारी, राजेश, भैरव चुंडा मुर्मू, उत्पल कांति सिन्हा आदि का सहयोग दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730210&action=edit">यह

भी पढ़ें: अपडेट: बोकारो : चास में 11 हजार वोल्ट के तार से सटकर ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही