Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोज़र, हटाई गई दर्जनों फुटपाथ दुकानें

Pakur : पाकुड़ शहरी क्षेत्र के कोर्ट कैंपस के समीप से लेकर पुराने सदर अस्पताल तक शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. एसडीओ हरिवंश पंडित के आदेश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव व अंचल अधिकारी आलोक बरन केसरी का मौजूदगी में सड़कों से फुटपाथ दुकानों सहित सभी अतिक्रण को हटाया गया. अभियान के दौरान दो दर्जन से ज़्यादा फुटपाथ दुकानें हटाई गई. प्रशासन के इस कार्रवाई से फुटपाथ दुकानदार निराश दिखे. फुटपाथ दुकानदार दिलदार हुसैन, भोला ठाकुर, सद्दाम अली और राजू शर्मा ने कहा कि दुकान हटने के बाद उनका पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा. उनके पास रोज़गार का कोई दूसरा साधन नहीं है. [caption id="attachment_583265" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ATIKRAMAN-DUKANDAAR-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> दुकानें हटाए जाने से मायूस फुटपाथ दुकानदार[/caption] नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने कहा कि प्रति मंगलवार एसडीओ कार्यालय में नागरिकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक होती है, यातायात को ध्यान में रखते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या अवैध दुकानों को हटाने का आदेश दिया जाता है. एसडीओ के उन्हीं आदेश पर शहर में अतिक्रमम हटाओ अभियान शुरु किया गया है. यह">https://lagatar.in/pakur-deputy-commissioner-gave-appointment-letter-on-compassionate-grounds/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दिया नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही