Search

 
 
 

पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर अभियान

 
Pakur : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा के सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव से मिला. हिसाबी राय ने श्याम यादव को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम क ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी, सुशील साह, मोहन कुमार मंडल, नरेन्द्र प्रसाद साह, संतोष कुमार सिंह, सुरेश मंडल, अनिकेत गोस्वामी, सुलेमान मुर्मू शामिल थे. जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि फाउंडेशन के देश भर के कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों से लोगों का समर्थन पत्र लेकर 28 अप्रैल को गाजियाबाद बॉर्डर स्थित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कैंप पर इकट्ठा होंगे. जहां से 29 अप्रैल की सुबह रैली पीएमओ की ओर कूच करेगी. कहा कि जनसंख्या विस्फ़ोट के कारण देश को गृहयुद्ध जैसी स्थिति से बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून ज़रूरी है. संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि फाउंडेशन इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देश भर के 23 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में पिछले 9 सालों से अभियान चला रही है. कार्यक्रम में राजेश साह, पुरुषोत्तम दुबे, विशाल साह, रोशन साह, अरुण मंडल, राजू कुमार राय, उमा सिंह, मोहम्मद शब्बीर, राजू साह, रतन पासवान, मिथिलेश मंडल, दयाल मंडल, सोमनाथ मंडल, भास्कर मंडल, राजा मंडल, देवगन मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakud-water-logging-in-many-areas-due-to-torrential-rains/">यह

भी पढ़ें : पाकुड : मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही