Search

 
 
 

पाकुड़ : डेंगू से निपटने के लिए संडे को मनाएं ड्राई डे - डीसी

 
नगर परिषद जल्द कराए फॉगिंग, डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया का प्रसार रोकें
Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि डेंगू से निपटने के लिए संडे को ड्राई डे के तौर पर मनाएं. ड्राई-डे यानी रविवार को पानी के बर्तनों मसलन टंकियां, घड़े, कूलर व कंटेनर को खाली करें.  सोते समय मच्छरदानी अवश्य लगाएं. वहीं उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावी  ढंग से कदम उठाकर डेंगू व मलेरिया का प्रसार रोकें. उपायुक्त ने बताया कि डीपीएचएल साहेबगंज, दुमका व गोड्डा में पीड़ित रोगियों की मुफ्त जांच व प्रबंधन की व्यवस्था की गई है. पाकुड़ जिले के मरीजों का नमूना संग्रह कर निकटतम दुमका व गोड्डा भेजा जा रहा है. इसके अलावा कार्य दल गठित कर घर- घर जाकर घर के अंदर मच्छरों के प्रजनन स्थल की पहचान कर उसे नष्ट किया गया है. उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में लगातार डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव का जागरुकता कार्यक्रम चलाएं. इसके साथ ही नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग करे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-relieved-the-supervisors-who-recovered-from-sahiyas/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : सहियाओं से वसूली करने वाले पर्यवेक्षकों को डीसी ने किया कार्यमुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही