Search

 
 
 

पाकुड़ : नीरज चोपड़ा के सिल्वर जीतने पर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में जश्न का माहौल

 
Pakur :  अमेरिका में आयोजित 18वें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के सिल्वर जीतने पर जिले के खिलाड़ी और खेल संघ के पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है. चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के इतिहास रचने पर जिले के खिलाड़ियों ने हाथों में नीरज चोपड़ा का पोस्टर लेकर खुशी का इज़हार किया. जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार और पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने कहा कि इससे पहले साल 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारता का खाता खोला था. 19 साल बाद नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर जैवलिन थ्रो कर इतिहास को दोहराया है. नीरज चोपड़ा की जीत से पाकुड़ जैसे जिले में भी एथलेटिक्स को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह जागेगा. मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अधेन्दु शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार जयदेव कुमार, सुजीत विद्यार्थी, अशोक कुमार सिन्हा, नारायण चंद्र राय, पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार, साफा बास्की, लखन कुमार सिंह, फुलकुमारी मढैया, तार मुर्मू, चांद मुनि मुर्मू, रोहित साहा, शांति मुनि मरांडी, मीनूटी बास्की, मिथुन प्रमाणिक, प्रोमिला हेंब्रम, निर्मला टूडू, तौकीर आलम, अमित कुमार यादव, सुनीराम राय उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368976&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही