Search

 
 
 

पाकुड़ : केंद्र सरकार का सबका साथ, सबका विकास नारा हो चुका है फेल- आलमगीर आलम

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)-  कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित जिलास्तरीय नव संकल्प कार्यशाला को संबोधित करते राज्य के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार का सबका साथ, सबका विकास नारा फेल हो चुका है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने निर्दोष के घर बुलडोजर चलाकर तानाशाही का परिचय दिया है. केंद्र सरकार देश की संपत्ति को औने-पौने दाम में बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल दिया गया है. देश आर्थिक मंदी की दौर से गुजर रहा है. बेरोजगारी चरम पर है. कार्यशाला के मुख्य अतिथि सुल्तान अहमद थे. कार्यशाला में राजस्थान के उदयपुर में संपन्न कांग्रेस के चिंतन शिविर में तय एजेंडों को बताया गया. एजेंडा ये कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सांसद व विधायक अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा कर केंद्र सरकार की अकर्मण्यता के बारे में लोगों को बताएंगे. देश की आजादी के समय बलिदान हुए कांग्रेसी नेताओं के बारे में भी बताया जाएगा. स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी एवं झंडोत्तोलन किया जाएगा. जिला, प्रखंड, मंडल, वार्ड और मोहल्ला स्तर पर संगठन मजबूत कैसे हो इसपर कार्यकर्ता विचार करेंगे? जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर कार्यों के मूल्यांकन के लिए पार्टी की नियमित बैठक होगी. महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330966&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सोनिया व राहुल गांधी को ईडी समन जारी होने के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही