Search

पाकुड़ :  जिले में तीन उत्कृष्ट विद्यालयों का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

Pakur/Deoghar : रांची में 2 मई को मुख्यमंत्री के हाथों ऑनलाइन उद्घाटन किए गए 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से तीन स्कूल पाकुड़ जिले में भी शामिल हैं. इन स्कूलों के नाम राज प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़ और कन्या मध्य विद्यालय पाकुड़ शामिल है. इन स्कूलों में सीबीएसई पैर्टन पर पढ़ाई होगी. सुसज्जित क्लास रूम, डिजिटल बोर्ड, प्रैक्टिकल क्लास रूम, साइंस लैब, प्रैक्टिकल क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी. इस अवसर पर राज प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त वरुण रंजन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी. गरीब तबके के मेधावी छात्र-छात्राओं जो अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में नहीं पढ़ पाते, वैसे छात्र-छात्राएं यहां पढ़ पाएंगे. उपायुक्त ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता सोचने से नहीं, मिहनत करने से मिलती है. उपायुक्त ने राज प्लस टू उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का भी जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि मो. अब्दुल बदुद समेत अन्य उपस्थित थे.

देवघर में तीन उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन

[caption id="attachment_625716" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/deoghar-education-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> उत्क्रमित प्लस टू मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व अन्य[/caption] मुख्यमंत्री के हाथों रांची में ऑनलाइन उद्घाटन किए गए राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से तीन स्कूल देवघर जिला में भी शामिल है. इन स्कूलों के नाम कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर, आरमित्रा प्लस टू विद्यालय और उत्क्रमित प्लस टू मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय शामिल है. इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेज माध्यम में शिक्षा दी जाएगी. इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित प्लस टू मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, उप विकास आयुक्त कुमार ताराचन्द समेत वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. स्कूल की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत स्वागतगान व पुष्प गुच्छ देकर किया. कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से बादल पत्रलेख ने कम्प्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624929&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मजदूर दिवस पर जेएमएम ने निकाली बाइक रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp