Search

पाकुड़ : बाल मजदूरी सामाजिक अभिशाप- बीडीओ

Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हिरणपुर प्रखंड सभागार में सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए हिरणपुर प्रखंड के बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि बालकों से मजदूरी कराया जाना सामाजिक अभिशाप है. ऐसा करना गरीबी की ओर ले जाने वाला कदम है. उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से बाल मजदूरी नहीं कराने की अपील की. सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुडू ने बाल मजदूरी से होने वाले नुकसान के बारे में सिवस्तार जानकारी दी. इंडियन कम्यूनिटी क्लब के अध्यक्ष जेएस विश्वास ने कहा कि बाल मजदूरी से आर्थिक स्थिति सुधऱने के बजाए बालकों का जीवन अंधकारमय होता है. हम सभी अपनी क्षमता अनुसार दो-दो बच्चों को स्कूल भेजकर उनके जीवन को संवार सकते हैं. मौके पर पीएलवी याकूब अली समेत प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665536&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 2 जुलाई को बंगाली एसोसिएशन के पाकुड़ शाखा का पुनर्गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp