Ranchi : संथाल परगना के पाकुड में अवैध पत्थर लोड प्रति ट्रक से 2300 रुपये की वसूली मामले में सीआईडी ने जांच का आदेश दिया है. सीआईडी मुख्यालय ने पाकुड के सीआईडी प्रभारी को दिये आदेश में कहा है कि पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर चेक पोस्ट से अवैध खनन, अवैध परिवहन और 2300 रुपये की अवैध वसूली से संबंधित सूचना मिली है. आदेश दिया जाता है कि इस मामले की सुस्पष्ट जांच कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करें.
पाकुड : अवैध पत्थर लोड ट्रक से 2300 रुपये की वसूली मामले में सीआईडी ने जांच का आदेश दिया
Last Updated: Aug 05, 2024 12:00 AM (IST)