Search

 
 
 

पाकुड़ : सीएम ने पाकुड़िया व अमड़ापाड़ा में किया प्रशिक्षण केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन

 
Pakur : मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना (इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्वीजीशन) के तहत पाकुड़ के पाकुड़िया एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से ऑनलाइन माध्यम से किया. पाकुड़िया प्रखंड में एडविंग्स कंसल्टेंसी एंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है. इसमें तीन तरह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट टेक्नीशियन सोलर इंस्टॉलेशन और स्वरोज़गार दर्जी का प्रशिक्षण मिलेगा.. प्रशिक्षणार्थियों को डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांग को 15 सौ रुपए परिवहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा. सफल प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह तक नियोजन नहीं होने के उपरांत एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांगों को 15 सौ रुपए डीबीटी के माध्यम से एक साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. अमड़ापाड़ा प्रखंड में योजना के तहत `कम्पा भाई वोकेशनल ट्रेनिंग लिमिटेड प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया. यहां दो तरह के डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्वरोज़गार दर्जी का प्रशिक्षण 13-50 वर्ष के लोगों को दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/pakur-complaint-to-the-chief-minister-about-disturbances-in-pond-construction-and-renovation/">

पाकुड़ : तालाब निर्माण व जीर्णोधार में गड़बड़ी की मुख्यमंत्री से शिकायत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही