Search

 
 
 

पाकुड़ : कौशल विकास कार्यों की रिपोर्ट दें कोयला कंपनियां- डीसी

 
Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को कोयला कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने कोयला कंपनियों की ओर से युवाओं के विकास के लिए शुरू की गईं गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही उन्हें कौशल विकास के कर्यों से संबंधित रिपोर्ट जल्द सौँपने का निर्देश दिया. डीसी ने कोयला  कंपनियों द्वारा जिले में किए जा रहे खनन कार्यों के बारे में भी जानकारी ली. आरएंडआर पॉलिसी का अनुपालन, परिवहन सहित खनन कार्य में आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली.साथ ही परेशानियों को दूर करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. परएसपरसीएल व डीबीएल को बकाया बिल के भुगतान से संबंधित मामलों को एक माह के अन्दर निष्पादित करने को कहा. मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी भी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : डीडीसी">https://lagatar.in/ddc-gave-instructions-to-run-block-wise-voter-awareness-campaign-including-2-news-from-sahibganj/">डीडीसी

ने प्रखंडवार मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश समेत साहिबगंज की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही