Search

 
 
 

पाकुड़ : घर बैठे कॉल पर दर्ज करा सकेंगे सामाजिक सुरक्षा संबंधित शिकायत

 
डीसी ने जारी किया जनशिकायत का फोन नंबर 9661920339, समय भी बढ़ाया
Pakur : सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के लिए पाकुड़ के लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है. अब घर बैठे ही लोग अपनी शिकायत विभाग के फोन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित सभी शिकायतों को सुबह के 11:00 बजे से शाम के 5:00 तक दर्ज करने का आदेश जारी किया है. अब लोग सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जुड़ी पेंशन संबंधित शिकायत 9661920339 पर कॉल कर कर दे सकते हैं. उपायुक्त ने कहा कि व्यक्तियों को अपनी समस्या बताने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए समय का विस्तार किया गया है. लोग पेंशन से संबंधित शिकायत कॉल पर सोमवार से शनिवार तक शाम के पांच बजे तक कर सकते है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन की शिकायतों के मिलने पर सबंधित अधिकारी उसके निवारण के लिए तीव्र गति से कार्य करेंगे, ताकि लोगों को सरकार की योजना का लाभ सही समय पर मिल पाए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733675&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : पेट्रोल पंप मैनेजर की सड़क हादसे में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही