Search

 
 
 

पाकुड़ : 2551 किसानों का ई-केवाईसी जल्द करें पूरा : उपायुक्त

 
कृषि विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिया निर्देश
Pakur : उपायुक्त वरुण रंजन के नेतृत्व में 17 जुलाई को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत 2551 किसानों का ई-केवाईसी जल्द-से-जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. उप परियोजना निदेशक, आत्मा ने बताया कि 467 किसानों ने ई-केवाईसी करवाया था लेकिन नाम गलत होने के कारण उनका ई-केवाईसी रद्द कर दिया गया है. उपायुक्त ने इन सभी किसानों का आधार कार्ड, राशन कार्ड जमा करके नाम सुधार कर के पुनः ई-केवाईसी करवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त् ने महेशपुर लिट़्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड में विशेष कैंप लगाकर ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया. पीएम किसान योजना से लाभान्वित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का निर्देश दिया. 15 अगस्त तक छुटे हुए सभी किसानों को केसीसी योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया. मौके पर सहायक समाहर्ता जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार भारती, एलडीएम मनोज कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा अरबिंद कुमार राय समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-bank-of-india-handed-over-loan-approval-letter-to-sakhi-mandali/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बैंक ऑफ इंडिया ने सखी मंडली को सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही