चलेगा विशेष अभियान, पंचायतों में जिलास्तरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति
Pakur : उप विकास आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की मनरेगा की अधूरी योजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. मोहम्मद शाहिद अख्तर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक में ली गई योजनाओं की पूर्णता प्रतिशत न्यून है. 17 जून से लेकर 24 जून तक विशेष अभियान चलाकर मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण किया जाय. इन योजनाओं को पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावा उन्होंने सभी बीडीओ को मनरेगा योजना को पूर्ण कराने और अभिलेखों को अद्यतन करने का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671564&action=edit">यहभी पढ़ें: पाकुड़ : विधायक स्टीफन मरांडी की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के संबलपुर में भर्ती [wpse_comments_template]
Leave a Comment