Search

 
 
 

पाकुड़ : 20 दिनों के अंदर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य करें पूरा : डीसी

 
Pakur : डीसी वरूण रंजन ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूठीमारी स्थित फरक्का केनाल पर बन रहे इंटेकवेल के कार्यों का निरीक्षण किया. डीसी ने धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराज़गी जताते हुए योजना को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिया. [caption id="attachment_569870" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DC-SOLID-WASTE-JANKARI-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पदाधिकारियों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जानकारी लेते डीसी[/caption] इसके बाद डीसी ने चापाडांगा में लगभग 10 करोड़ की लागत से बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लैंडफिल का स्थल निरीक्षण करते हुए प्लांट की परिचालन की संपूर्ण जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली. साथ ही 20 दिनों के अंदर संपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर प्लांट सुचारू रूप से चालू करने का निर्देश दिया. डीसी ने कार्य की गुणवत्ता का विशेष ख़्याल रखने को कहा. [caption id="attachment_569871" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DC-JALAPURTI-NIRIKSHAN-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पूठीमारी स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी[/caption] मौके पर डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव, नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता निमाई सरकार, सुबोध यादव समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-tb-can-be-eradicated-from-the-society-only-by-mutual-participation/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आपसी सहभागिता से ही समाज समाप्त किया जा सकती है टीबी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही