Search

 
 
 

पाकुड़ : सोनिया व राहुल गांधी को ईडी समन जारी होने के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया और राहुल गांधी को ईडी का समन जारी होने से कांग्रेसी नरेंद्र मोदी सरकार से खफा हैं. विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समीप 13 जून को धरना दिया और 6 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. मां-बेटे को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने समन जारी किया है. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ईडी के समन को मोदी सरकार की कायराना हरकत करार दिया. वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की 13 जून को रांची स्थित ईडी के प्रांतीय मुख्यालय का घेराव प्रस्तावित था. रांची में धारा 144 लागू होने के कारण इसे रद्द कर सभी जिलों में डीसी कार्यालय के समीप धरना देने का निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया. धरना देने वालों में मोहम्मद मुख्तार हुसैन, देबू विश्वास, अनुप सिन्हा, अवधेश कुमार झा, कृष्णा यादव, मनसारुल हक, अरशद हुसैन, अर्धेंदु शेखर गांगुली, तस्लीम आरीफ, अफजल हुसैन, साइन परवेज, राजू दा समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330187&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : लाखों की लागत से बनी जल मीनार बेकार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही