Search

 
 
 

पाकुड़ : महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ 5 को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

 
Pakur : पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उदय लखमानी की अध्यक्षता कांग्रेस भवन पाकुड़ में 3 अगस्त को एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित नेताओं ने महंगाई, बेरोज़गारी, अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार के रवैये पर सवाल उठाये. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ 5 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने कहा कि मौजूदा समय में देश के ग्रामीण और शहरी, औपचारिक और अनौपचारिक सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ रही है. जोखिमों से भरी विवादास्पद और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना ने लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षा को भी नष्ट कर दिया है. मोदी सरकार की इस मनमानी और गरीब विरोधी रवैये के ख़िलाफ़ कांग्रेस अपना संघर्ष ज़ारी रखेगी. बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सेमीनुल इस्लाम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद और अनुप सिन्हा विश्वास, महासचिव श्रीकुमार सरकार और अवधेश कुमार झा, जिला सचिव देबू विश्वास और कृष्णा यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सज्जाद मेहना, जहीरुल इस्लाम, मंजुला हांसदा, रामविलास महतो, किशन पासवान सहित दर्जनों मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-this-time-ganpati-will-be-organized-in-the-railway-ground-the-decision-was-taken-in-the-meeting-of-the-worship-committee/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : रेलवे मैदान में इस बार भव्य होगा गणपति का आयोजन, पूजा समिति की बैठक में हुआ निर्णय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही