Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कांग्रेसियों ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

Pakur : जिला कांग्रेस कार्यालय में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक समेत अन्य कांग्रेसियों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. जिलाध्यक्ष ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला. श्रद्धांजिल देने वालों में सेमिनुल इस्लाम, गुलाम अहमद, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, नलिन मिश्रा, आसिफ इकबाल, सेराजुद्दीन, साकिर हुसैन, गैब्रियल हेंब्रम, मतियास हेंब्रम, बेटका किस्कू, सफीकुल शेख, जमीरुल शेख, नवीन सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे. जिले के अन्य प्रखंडों में भी कांग्रेसियों ने नेताजी की जयंती मनाए जाने के समाचार हैं.

झामुमो व राजद नेताओं ने किया नमन

[caption id="attachment_534976" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/netaji-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते झामुमो नेता[/caption] जिले के अन्य प्रखंडों में भी झामुमो, राजद और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेताजी को नमन किया. लिट़्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया. राजद कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. सदर प्रखंड के झिकरहट्टी पंचायत में केके डीएम हाई स्कूल प्रांगण में नेताजी जयंती एवं विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के संस्थापक केके दत्ता और सचिव निरंजन घोष ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कठिन परिस्थितियों में नेताजी ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी तथा आजाद हिंद फौज का विस्तार किया. नेताजी का जीवन प्रेरणा से भरा है. हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532400&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही