Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 15 वीं वित्त से सरकारी संस्थानों में हो निर्माण कार्य: बीडीओ

Pakur:महेशपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ उमेश मंडल की अध्यक्षता में पेयजल व स्वच्छता पर 15 मई को समीक्षात्मक बैठक की गई. जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण वैसे लाभुक को दिया जाना है जो किसी कारण से शौचालय नहीं बना पाए है. ऑनलाइन आवेदन लाभुक दे सकतें हैं. निर्माण के पश्चात राशि सीधे खाते में भुगतान की जाएगी. सूखे व ठोस कचरे का निष्पादन के लिए ग्राम स्तर पर काम्पोस्ट पिट, नाडेप, वर्मी काम्पोस्ट पीट आदि का निर्माण किया जाना है. जिसमें व्यक्तिगत निर्माण मनरेगा से व सामुदायिक स्तर पर निर्माण एसबीएम मद से किया जाएगा. तरल कचरे के निष्पादन के लिए सामुदायिक सोक पिट का निर्माण करना है. मनरेगा के माध्यम से व्यक्तिगत सोक पीट का निर्माण कार्य होगा. सरकारी चापकलों में एसबीएमजी मद से किया जाना है. माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तहत प्रत्येक ग्राम में आवश्यकता अनुसार भस्मक का अधिस्ठापन का निर्माण कार्य 15 वीं वित्त से किया जाना है. बीडीओ ने निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर 15 वीं वित्त की राशि से सभी सरकारी संस्थानों में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाय. प्रखंड समन्वयक ग्राम की सूची प्रखंड कार्यालय में जमा करेंगे. जहां पर्याप्त मात्रा में पशुधन उपलब्ध है वहां गोवर्धन योजना के तहत सामुदायिक आधारित गोबर गैस प्लांट की स्थापना की जा सकती है. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के 20 ग्रामों को प्रत्येक माह ओडीएफ प्लस ग्राम के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी मुखिया व जल साहिया तय समय सीमा पर कार्य पूर्ण करेंगे. जहां शत-प्रतिशत हर घर जल दिया गया है वहां मनरेगा से व्यक्तिगत सोक पिट का निर्माण किया जाएगा.मौक़े पर अभियंता चंदन कुमार, अमरेन्द्र सिंह,मुखिया व जल सहिया आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637869&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : डीसी ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 71 कर्मी व पदाधिकारी पाए गए अनुपस्थित  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही