Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : तंबाकू सेवन से होता है घातक बीमारियों का जन्म: सीएस

Pakur: डालसा के तत्वधान में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को पुराना अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें सीएस डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने तंबाकू के दुष्प्रभाव का जिक्र करते हुए बताया कि इसके सेवन से घातक बीमारी का जन्म होता है. तंबाकू सेवन जानलेवा हो सकता है. तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक के साथ सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है. तम्बाकू के उपयोग से कैंसर या फेफड़े की बीमारी भी हो सकती है. काउंसिल के गंगाराम टुटू ने बताया तंबाकू के सेवन से हर वर्ष लाखों लोगों की मौत होती है. तंबाकू का सेवन न करने के लिए मेडिकल कर्मी व पीएलवी ने लोगों से शपथ ली. सीएस ने स्कूली बच्चों के बीच लेख, चित्रांकन, वाद, निबंध जैसे प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. मौके पर डॉ अमित कुमार, संजीत मुखर्जी, पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653486&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : कागजात नहीं दिखाने पर पत्थर लदा दो ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही