Search

 
 
 

पाकुड़ : केंद्र की एनडीए सरकार में फैल रहा भ्रष्टाचार - राजेश रंजन

 
सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देकर एनडीए को बताया भ्रष्ट
Pakur : कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार में सीएजी रिपोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. श्री रंजन 25 अगस्त को पाकुड़ कांग्रेस भवन में कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार और घोटाला हो रहा है. भारत माला प्रोजेक्ट के बिल्डिंग प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर उसकी लागत 100% बढ़ा दी गई है. एक्सप्रेस-वे में भारी धांधली के कारण सड़क बनाने की कीमत 18 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़कर 250 करोड रुपए प्रति किलोमीटर पहुंच गई है. पूर्व विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत में मरीजों को जीवित दिखाकर करोड़ों रुपये भुगतान किया गया और एक ही नंबर से 7.5 लाख लाभार्थियों को जोड़कर फर्जीवाडा़ किया गया. अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, मनोहर सिंह, समीरुल इस्लाम, साइन परवेज, मंसारुल हक आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-3-stolen-solar-plates-seized-in-nimiaghat-one-arrested/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चोरी गई 3 सोलर प्लेट निमियाघाट में जब्त, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही