Search

 
 
 

पाकुड़ : स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

 
झूमे दर्शक, बही देश भक्तिमय की धारा
Pakur : जिला प्रशासन द्वारा 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के.के.एम कॉलेज पाकुड़ में 15 अगस्त को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल, एसपी एच.पी. जनार्दनन, डीडीसी मो० शाहिद अख्तर व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति व रोचक नृत्य प्रस्तुत कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को डीसी ने किया रवाना

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. यह जागरूकता वाहन जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों व आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731395&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ में भाजपाइयों ने श्रद्धा से मनाई अटल जी की पुण्यतिथि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही