Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : गणेशोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, डीसी व एसपी ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Pakur : सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान ने 24 वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, मुराराई, रामपुरहाट, मालदा और जंगीपुर के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया. कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए बड़ी तादाद में महिला दर्शक भी मौजूद थी. कोरोना काल के बाद शहर में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें पुरुष, महिला, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी हजारों की संख्या में एक साथ एक कार्यक्रम को देखने के लिए जुटे. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में बहरमपुर की दीपानीता बसाक और रामपुरहाट के शिवाजी सिंह शामिल थे. कार्यक्रम में आयोजन में पूजा समिति समिति के तन्मय पोद्दार, कोषाध्यक्ष विमल तिवारी, अजीत मंडल, सानू रजक, राज चौधरी, बादल शाह, राहुल तिवारी, मनीष सिंह, बिट्टू राय, भक्ति पूजन प्रसाद, पिंटू राय, पुरुषोत्तम दुबे सहित दर्जनों सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/pakur-after-two-days-of-rain-the-face-of-farmers-returned/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : दो दिनों की बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही