Search

 
 
 

पाकुड़ : जिला परिषद क्लब के रूप में विकसित होगा डाक बंगला

 
जिला परिषद की बैठक में लिए गए कई निर्णय
Pakur : सूचना भवन सभागार में 17 जुलाई को जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्बम की अध्यक्षता में परिषद की बैठक हुई. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई. मौके पर परिषद सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से सदन को अवगत कराया. जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा किया जा सके. बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, आपूर्ति, मत्स्य, सहकारिता, शिक्षा विभाग समेत कई मुद्दों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया.

15 वें वित आयोग संबंधी कार्यों का बजट तैयार करने का निर्देश

बैठक में 15 वें वित आयोग अंतर्गत 2023-24 के बजट तैयार करने का निर्देश सभी सदस्यों को दिया गया। 15 वें वित आयोग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे पीसीसी, सड़क, गार्डवाल, जलमीनार, नाली आदि का निर्माण किया जाएगा. बैठक में जिला परिषद अन्तर्गत डाक बंगला को डीएमएफटी फंड से जिला परिषद क्लब के रूप में विकसित किया जाएगा. बैठक में डीडीसी मो० शाहिद अख्तर, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, श्याम यादव, गुलाम अहमद, जिला परिषद के सभी सदस्य व सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702348&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : 2551 किसानों का ई-केवाईसी जल्द करें पूरा : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही