Search

 
 
 

पाकुड़ : विश्व ब्रेल दिवस पर डालसा ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

 
Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने हिरणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोराई में विश्व ब्रेल दिवस पर छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. डालसा पाकुड़ के रिटेनर अधिवक्ता राजीव कुमार झा ने विश्व ब्रेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहने, विवादो से बचने समेत विभिन्न कानूनी पहलुओं को लेकर जागरूक किया. बताया कि लुईस ब्रेल ब्रेल लिपि के आविष्कारक हैं. इन्ही के जन्म दिवस पर विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है. ब्रेल लिपि एक भाषा है, जिसका उपयोग आंखों से देख न पाने वाले लोग लिखने और पढ़ने के लिए करते हैं. मौके पर प्रधानाध्यापक विजय मुर्मू, शिक्षिका स्मिता शुक्ला, फरदीना खातून, एंजेला मरांडी, उमा कुमारी, नीलम कुमारी, शिक्षक प्रीतम कुमार, एलएन पाल, पीएलवी उत्पल मंडल व नीरज कुमार राउत समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-gave-appointment-letter-on-compassionate-grounds/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने अनुकंपा के आधार पर दिये नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही