Search

 
 
 

पाकुड़ : उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर डालसा ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

 
Pakur : विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ ने शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया. शिविर में प्रभारी बीपीआरओ रामकुमार साह ने कहा कि उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार में होने वाली जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटी सामग्री की बिक्री, अधि‍क दाम वसूलना, ठगी, नाप-तौप में गड़बड़ी आदि के बारे में लोगों को जागरूक करना है. पीएलवी मोकमाउल शेख ने बाजार में उपभोक्ताओं से हो रही ठगी के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि कहीं गड़बड़ी पकड़ में आने पर संबंधित विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचना दे सकते हैं. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ राम कुमार साह, जनसेवक राजमणि मुर्मू, रेशमा सोरेन, नीरज कुमार राउत आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-exposed-theft-in-the-house-of-retired-dvc-employee/">धनबाद

: रिटायर्ड डीवीसी कर्मी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही