Search

 
 
 

पाकुड़ : डालसा ने स्कूल में बच्चों को बताये जल संरक्षण के अहमियत

 
Pakur : विश्व जल संरक्षण दिवस पर बुधवार को डालसा की ओर से उत्क्रमिक मध्य विद्यालय हरिनडंगा पूर्वी में जल संरक्षण की अहमियत बताई गई. पीएलवी पिंकी मंडल ने कहा कि शुद्ध जल की कमी को पूरा करने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है. पानी की बर्बादी और दुरुपयोग रोकने, पानी में गंदगी न फेंकने के साथ-साथ वर्षा जल के संरक्षण को लेकर लोगों को गंभीर होना पड़ेगा. घरों के छत पर जल संचय कर भूजल को रिचार्ज करना है ताकि भूगर्भ का जलस्तर बरकरार रह सके. बच्चों को इसे लेकर शपथ भी दिलाई गई. पीएलवी कमला राय गांगुली ने कहा कि तालाब, पोखर, नदी, नहर, पर्वत, जंगल और पहाड़ सभी जलस्रोत पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखते हैं. इसलिए स्वस्थ पर्यावरण के लिए इन प्राकृतिक देनों की सुरक्षा करना आवश्यक है. पानी के बिना कोई भी जीवन संभव नहीं है. इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है. मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, कमला राय गांगुली, चन्द्रशेखर घोष, खूदू राजवंशी समेत कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-two-women-died-due-to-mudslide-during-excavation/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही