Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डालसा के मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से

Pakur: डालसा के तत्वधान में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक किया जाएगा. उक्त जानकारी डालसा सचिव शिल्पा मुर्मू ने दी. सचिव ने कहा कि विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर के तहत सभी लीगल एड क्लिनिक, फ्रंट ऑफिस, मध्यस्ता केन्द्र पर आयोजन किया जाएगा. जिसमें आम लोगों के वादो के निष्पादन किए जाने के बारे में जानकारी दी जाएगी. ताकि अधिक से अधिक वादो का निष्पादन किया जा सके. मन का मिलन पखवारा मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पादन की एक अनूठी पहल है जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकारी व कल्याणकारी साबित होगा. सचिव शिल्पा मुर्मू ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642373&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में जेएमएम छोड़ दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही