Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ डीसी ने कर्मियों को दिलाई मतदान करने की शपथ समेत संथाल की 5 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Pakur : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को पाकुड़ समाहरणालय सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है. वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस देश के नागरिकों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है. हर नागरिक को मतदान करना चाहिए. इस दौरान उपायुक्त ने नए मतदाताओं के बीच वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया. मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य पदाधिकारि उपस्थित थे. इसके अलावा जिला और प्रखंडाकें विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. वहीं, न्याय सदन पाकुड़ में न्यायिक पदाधिकारियों ने भी मतदान करने की शपथ ली.

शिक्षा परियोजना कार्यालय नए समाहरणालय भवन में शिफ्ट

Pakur : झारखण्ड शिक्षा परियोजना पाकुड़ का कार्यालय नए समाहरणलय में शिफ्ट कर दिया गया है. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने गुरुवार को नए भवन में कार्यालय का उ‌द्घाटन किया. उन्होंने डीईओ व डीएसई से कहा कि जिले के बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आएं, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्य करें. उद्घाटन के मौके पर  जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी जुही रानी समेत शिक्षा परियोजना के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने झामुमो कार्यकर्ता जाएंगे दुमका

Pakur : पाकुड़ जिला झामुमो कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को लड्डू बाबू आम बागान में हुई. बैठक में दुमका में शुक्रवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह व 2 फरवरी को पार्टी के 45वें स्थापना दिवस में भाग लेने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को दुमका में झंडा फहराएंगे. जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 2 फरवरी को झामुमो का बहुत बड़ा पर्व (पाटी का स्थापना दिवस) है. उस दिन दुमका के गांधी मैदान में समारोह का आयोजन होगा. गुरुजी शिबू सोरेन समारोह को संबोधित करेंगे. उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. बैठक में पिछड़ा दलित मोर्चा व पाकुड़ प्रखंड युवा मोर्चा का गठन किया गया. मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अजीजुल इस्लाम, समाद अली, महमूद आलम, कुणाल अल्फ्रेड मुर्मू, दीपू मुर्मू, मिथिलेश घोष, मनोज चौबे, हवीवुर रहमान, जोसेफिन हेंब्रम, सिद्धार्थ शंकर आदि उपस्थित थे.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बैठक

[caption id="attachment_838360" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/राहुल.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय, आलमगीर आलम व अन्य[/caption] Pakur : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर गुरुवार को परिसदन में पार्टीं के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद थे. नेताओं ने न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. ग्रामीण विकास मंत्री ने शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की.

गोड्डा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों ने सुना पीएम का भाषण

Godda/Pathargama : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसबीएसएसपीएसजे डिग्री कॉलेज पथरगामा में प्रधानमंत्री भाषण का सीधा प्रसारण सुना गया. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल भी शामिल हुए. अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का विकास नये मतदाताओं पर निर्भर है. युवा समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं. आने वाले 25 वर्षो में युवाओं को मतदान के कई अवसर मिलेंगे. भारत को विकसित बनाने और देश को नई उचाइयों तक पहुंचने में उनकी अहम भूमिका होगी. विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि युवाओं में स्कील होना जरूरी है. उनमें राजनीतिक चेतना और समाज के प्रति दायित्व बोध होना चाहिए. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य बसंत नारायण, प्रो एके वर्मा, प्रो सच्चिदानंद सिंह, प्रो निरंजन सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितीश ओझा, अमित, अमन, संतोष, ऋतिक, विक्की, रोहित सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व युवा मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-elephant-havoc-in-gomiya-3-news-together-including-elderly-person-narrowly-escaped/">बोकारो

: गोमिया में हाथियों का कहर, बाल-बाल बचे बुजुर्ग समेत 3 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही