Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी व एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

 
Pakur : उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधिक्षक हरदीप पी जनार्दन व एसडीओ हरिवंश पंडित ने नवमी और विजयादशमी की शाम को संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी पूजा समितियों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया. साथ ही पंडालों में प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरा की निगरानी रखने को भी कहा. इस दौरान डीसी, एसपी व एसडीओ ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया. लोगों को नवरात्र और विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, एसडीपीओ, संबंधित प्रखंड के बीडीओ व थाना भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-the-time-of-immersion-women-played-vermilion-khela/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : विसर्जन की बेला, महिलाओं ने खेली ‘सिंदूर खेला’ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही