Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी व एसपी ने पूर्वाभ्यास परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी

Pakur : रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में 21 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का समापन हो गया. पूर्वाभ्यास के आखिरी दिन डीसी वरूण रंजन व एसपी एचपी जनार्दन ने परेड का निरीक्षण किया और झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान डीसी व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशानिर्देश दिए. [caption id="attachment_536010" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/parade-ncc-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> परेड के पूर्वाभ्यास में शामिल एनसीसी कैडेटों की टुकड़ी[/caption] परेड कमांडर अवधेश कुमार और नीतीश प्रसाद के नेतृत्व में 12 टोलियां बनाई गई हैं. संबंधित टोलियों में जिला पुलिस बल, गृह रक्षक, एनसीसी कैडेट व विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. [caption id="attachment_536011" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PARADE-SCHOOL-BACCHE-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> परेड के पूर्वाभ्यास में शामिल स्कूली बच्चे[/caption] मौके पर डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, एसडीओ हरिवंश पंडित, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, डीपीआरओ डॉ.चंदन, मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-social-worker-cum-teacher-anirudh-prasad-mishra-passed-away/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : समाजसेवी सह शिक्षक अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र का निधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही