Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने की झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ उठाने की अपील

 
इस वर्ष के जुलाई माह में 37 लोगों ने ली पेट्रोल सब्सिडी
Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने दो पहिया चालकों से झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ लेने की अपील की है. इस संबंध में 27 अगस्त को उपायुक्त ने कहा कि गरीब व जरुरतमंद दो-पहिया वाहन चालकों को महंगाई से राहत देने के लिए झारखंड सरकार पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरु की है. इस में लोगों को सरकार की ओर से 25 रूपए प्रति लीटर सब्सिडी दी जा रही है. इसके तहत हर महीने 10 लीटर पेट्रोल की खरीद पर 250 रूपये की सब्सिडी राशि आवेदक के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं. बताया कि इस वर्ष जुलाई माह में मात्र 37 कार्डधारियों ने इसका लाभ उठाया है. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,96724 कार्डधारी है. इसमें पीएच 1,63243, एएवाई कार्डधारी 19,703 व ग्रीन कार्डधारी 13778 शामिल है. ये सभी कार्डधारी इस योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने सभी कार्डधारियों से उक्त योजना संबंधित जानकारी के लिए प्रखंड मुख्यालय में एमओ या फिर जिला मुख्यालय में जिला आपूर्ति कार्यालय में संपर्क करने की बात कही है. यह">https://lagatar.in/godda-two-real-brothers-arrested-in-jewelers-robbery-case-jewelry-recovered/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : ज्वेलर्स लूट मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, जेवर बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही