Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने खाई फाइलेरिया की दवा, आम लोगों से भी खाने की अपील समेत 3 खबरें एक साथ

 
Pakur : पाकुड़ जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चल रहा है. डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने बुधवार को अपने गोपनीय कार्यालय कक्ष में डीईसी व एल्बेंडाजोल की खुराक ली. उन्होंने जिले के आम लोगों से भी फाइलेरिया की दवा खाने की अपील की. कहा कि अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. फाइलेरिया रोग को जड़ से खत्म करने के लिए दवा जरूरी है. ज्ञात हो कि पहले दिन 10 फरवरी को बूथों पर लोगों को दवा खेलाई गई थी. इसके बाद 11 फरवरी से छूटे हुए लोगों को घर-घर जाकर डीईसी व एल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है.

लिट्टीपाड़ा में झमुमो ने निकाला न्याय मार्च, केंद्र पर निशाना

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/nyaya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pakur : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत में न्याय मार्च का आयोजन किया. इसके तहत प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रांगा, नावाडीह, मुर्गाबानी आदि गांवों में पदयात्रा कर ग्रामीणों को गिरफ्तारी के पीछे के सच से अवगत कराया. चरण मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार ने हेमंत सोरेन को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत उन्हें जेल भेजवाया है. झारखंड की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी. पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. मौके पर झामुमो नेता समद अली, जावेद आलम, जाकिर हुसैन, वकील मुर्मू, कृपाल तुरी, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे.

मोदी को फिर पीएम व मरांडी को सीएम बनाने की अपील

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bjp-pak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pakur : भाजपा नबीनगर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष शिबू हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन का विस्तार किया गया. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं व राज्य की पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं पर चर्चा करते हुए लोगों से आगामी चुनावों में केंद्र में फिर नरेंद्र मोदी की सरकार और झारखंड में बाबूलाल मरांडी की सरकार बनाने की अपील की. एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष किस्टु सोरन व मंगल हंसदा ने भी विचार रखे. बैठक में मोनस तुरी, सुशील ठाकुर, लखिराय मुर्मू, पुंसी मरांडी, बबलू ठाकुर, विजय मांझी, सुनीराय मुर्मू, मंगल मरांडी, संजला हंसदा, राम मरांडी, सहित आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : आयुक्त">https://lagatar.in/commissioner-inspected-booths-in-rajmahal-borio-and-barhet-3-santhal-news-including/">आयुक्त

ने राजमहल, बोरियो व बरहेट में बूथों का किया निरीक्षण समेत संथाल की 3 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही