Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 71 कर्मी व पदाधिकारी पाए गए अनुपस्थित

Pakur : पाकुड़ डीसी वरुण रंजन ने 15 मई को जिला समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों में 71 कर्मियों व पदाधिकारियों को अनुपस्थित पाकर उन्होंने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. डीसी ने सख्त निर्देश दिया कि पदाधिकारी व कर्मी जिम्मेवार बनकर काम करें. समय पर कार्यालय आकर कामकाज संभालें. लापरवाही किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जो भी पदाधिकारी व कर्मी लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभिन्न कार्यलयों में उपस्थिति व अवकाश रजिस्टर समेत अन्य कागजातों की जांच की. मौके पर डीडीसी मो. शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इन विभागों का किया निरीक्षण

डीसी ने जिला नजारत, एनआईसी, विधि शाखा, स्थापना शाखा, आपूर्ति कार्यालय, भू अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, पंचायती राज कार्यालय, जिला कल्याण शाखा, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला योजना कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला खेल कार्यालय, श्रम कार्यालय, जन शिकायत कोषांग, निर्वाचन शाखा, तेजस्विनी कार्यालय का किया निरीक्षण यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637313&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जेडीयू की हुई बैठक, प्रखंड कमेटी गठित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही